|| श्री महावीर भगवन ||

प्रश्न 27- श्री महावीर भगवान ने कितने राजाओ के साथ दीक्षा ली?

उत्तर - अकेले ही।

प्रश्न 28- श्री महावीर भगवान ने दीक्षा कितने उपवास किया?

उत्तर - तृतीय भक्त।

प्रश्न 29- श्री महावीर भगवान ने कितने वर्ष तक तप किया?

उत्तर - बारह वर्ष तक।

प्रश्न 30- श्री महावीर भगवान का प्रथम आहार कहां हुआ था?

उत्तर - कुल ग्राम नगर में।

प्रश्न 31- श्री महावीर भगवान को आहार किसने दिया था?

उत्तर - राजा कूल ने।

प्रश्न 32- श्री महावीर भगवान ने किस वस्तु का आहार लिया था?

उत्तर - दूध की खीर का।

प्रश्न 33- श्री महावीर भगवान का केवल ज्ञान किस तिथि को हुआ था?

उत्तर - वैशाख शुक्ला दशमी को।

प्रश्न 34- श्री महावीर भगवान को केवल ज्ञान किस नक्षत्र मे हुआ था?

उत्तर - मघा नक्षत्र में।

प्रश्न 35- श्री महावीर भगवान को केवल ज्ञान किस समय हुआ था?

उत्तर - पूर्वान्ह काल में।

प्रश्न 36- श्री महावीर भगवान को केवल ज्ञान कहां हुआ था?

उत्तर - ऋजुकूला नदी के किनारे।

प्रश्न 37- श्री महावीर भगवान को केवल ज्ञान किस वृक्ष के नीचे हुआ था?

उत्तर - शाल वृक्ष के नीचे।

प्रश्न 38- श्री महावीर भगवान का समोशरण कितना विस्तरित था?

उत्तर - एक योजन विस्तरित।

प्रश्न 39- श्री महावीर भगवान का केवली काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - तीस वर्ष का।

प्रश्न 40- श्री महावीर भगवान की शासन देवी का नाम बताइये?

उत्तर - सिद्धायनी देवी।

प्रश्न 41- श्री महावीर भगवान के शासन देव का नाम बताइये?

उत्तर - ग्रह्यक देव (मातंगयक्ष)।

प्रश्न 42- श्री महावीर भगवान के शासन देव क्षेत्रपालों के नाम बताइये?

उत्तर - 1. कुमुद
2. अंजन
3. चामर
4. पुष्पदन्तजी।

प्रश्न 43- श्री महावीर भगवान के कितने गणधर थे?

उत्तर - ग्यारह गणधर।

प्रश्न 44- श्री महावीर भगवान के प्रमुख गणधर कौन थे?

उत्तर - श्री गौतम गणधर।

प्रश्न 45- श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कुल कितने मुनि थे?

उत्तर - चैदह हजार मुनि।

प्रश्न 46- श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने पूर्वधर मुनि थे?

उत्तर - तीन सौ पूर्वाधर मुनि।

प्रश्न 47- श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने शिक्षक मुनि थे?

उत्तर - नौ हजार नौ सौ शिक्षक मुनि।

प्रश्न 48- श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने अवधि ज्ञानी मुनि थे?

उत्तर - एक हजार तीन सौ अवधि ज्ञानी मुनि।

प्रश्न 49- श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने केवली थे?

उत्तर - सात सौ केवली।

प्रश्न 50- श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने विक्रिया धारी मुनि थे?

उत्तर - नौ सौ विक्रिया धारी मुनि।

प्रश्न 51- श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने विपुलमति ज्ञानी थे?

उत्तर - पांच सौ विपुलमति मुनि।

3
2
1